इतिहास– आज के दिन इतिहास में कई बड़ी घटनाएं दर्ज है। वही आज का दिन अमेरिका के लिए काफी महत्वपूर्ण भी है। क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज के दिन साल 2010 में सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मंजूरी दी थी।
इससे पहले अमेरिका में 1993 में लागू हुए ‘डोंट आस्क, डोंट टैल’ कानून के कारण समलैंगिक को अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। वही अगर किसी को यह पता चल जाता था तो उन्हें सेना से निष्कासित कर दिया जाता था। लेकिन जब बराक ओबामा ने साल 2010 में यह फैसला लिया की अब समलैंगिक अपनी सेवा सेना में दे सकते हैं तो लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
जाने आज की प्रमुख घटनाएं…
1851 : भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई।
1882 : थामस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री को सजाया गया।
1910 : अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी किया गया।
1940 : एम नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना का ऐलान किया।
1971 : तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1972 : चिली के एक दुर्घटनाग्रस्त विमान से, 14 लोगों को दुर्घटना के दो महीने बाद देश की वायुसेना ने जीवित ढूंढ निकाला।
1988 : स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में पैन एम का एक जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1989 : रोमानिया में 24 वर्ष के बाद निकोलाए चाउसेस्क्यू के तानाशाह शासन का अंत हुआ।
1990 : क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया।
2001 : ब्रिटेन के इस्लामी कट्टरपंथी रिचर्ड रीड ने अपने जूतों में छिपाकर रखे विस्फोटक से एक विमान को उड़ाने का असफल प्रयास किया।
2010 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकों से जुड़े एक कानून के तहत समलैंगिक लोगों के सेना में भर्ती होने के रास्ते को साफ किया।