डेस्क। History Today: इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा नहीं होता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत काफी सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 30 अप्रैल को देश-दुनिया में ऐसा क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ रखा है।
History Today: आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-
1896 – आनंदमयी मां का जन्म हुआ।
1908 – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए थे।
1936 – महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा में सेवाग्राम आश्रम में रहने लगे।
1945 – जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या करी थी।
1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट काँड की ज़िम्मेदारी ली हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार भी नहीं हैं।
1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ था और तीन दिन के सत्तारूढ़ राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को भी बोला था।
1991- बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए थे।
1991 – अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर एक सुप्त पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ और शताब्दी में पहली बार ऐसा हुआ था।
1993 – जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को छुरा मारकर चोटिल कर दिया था।
2020 – हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर की वजह से निधन भी हो गया था।