डेस्क। इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता और इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता बल्कि इन घटनाओं से भी आप काफी कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में आप जानेंगे आज 07 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ रखा है।
जानिए 7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-
फ्रांस ने 1509 में वेनिस के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है।
ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वॉकर ने 1827 में माचिस की बिक्री भी शुरु की।
बाबेरियन सोवियत गणराज्य की 1919 में स्थापना हुई थी।
क्रांतिकारी नेता सनयात सेन 1921 में चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने थे।
इटली ने 1939 में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा कर लिया।
बुकर टी वाशिंगटन 1940 में अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने हैं।
सीरिया 1946 में फ्रांस से आजाद हुआ था।
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य मामलों की एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन की 1948 में स्थापना हुई थी इसीलिए आज के दिन को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।
अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में 1969 में इंटरनेट का जन्म हुआ था।
अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने 1978 में विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकांस और उत्पादन के काम पर रोक लगा रखी थी।
अमेरिका ने 1988 में नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण भी किया है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस को 1998 से ‘महिला चिकित्सा दिवस’ के रूप में मनाने की विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा हुई थी।
भारत में दिल्ली पुलिस ने सन 2000 में करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश आज ही किया था।
7 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति:-
अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का 1836 में जन्म आज ही हुआ।
पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का 1919 में जन्म हुआ था।
प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का 1920 में आज ही जन्म हुआ।
क्यूबाई संगीतकार (वाटरमेलन मैन) माँगो सैंटामारिया का 1922 में जन्म हुआ था।
अभिनेता जितेंद्र का 1942 में आज ही जन्म हुआ।
7 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:-
विश्व स्वास्थ्य दिवस
महिला चिकित्सा दिवस