मनोरंजन– एक्टर रणवीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का व्यापक प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं। एक ओर फ़िल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है वही दूसरी ओर इसे बॉयकॉट का शिकार होना पड़ रहा है। बॉलीवुड को इस फ़िल्म से बॉयकॉट के ट्रेड के बीच बड़ी उम्मीदें हैं पूरा बॉलीवुड यह कयास लगा रहा है कि यह फिल्म पुनः बॉलीवुड में जान डाल देंगा।
वही अब इस फ़िल्म की रिलीज़ से पूर्व रणवीर कपूर का बड़ा बयान सामने आया है। रणवीर कपूर ने अपनी फिल्म को लेकर कहा है की इस समय बॉयकॉट ट्रेड कर रहा है यह नकारात्मक है लेकिन इससे मैं कभी भी निगेटिव नही महसूस करता हूँ।मेरी फिल्म शमशेरा फेल हुई उसे लोगो ने नकार दिया लेकिन मैंने इसे स्वीकार लिया। क्योंकि मैं यह समझता हूं कि शायद कंटेंट लोगो को नही पसन्द आया होगा।
उन्होंने आगे कहा, आज दर्शक जानता है कि क्या उनके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। लोगो को अच्छे कंटेट की परख है। अगर आज के दौर में कोई फ़िल्म ठंडे बस्ते में जाती है तो उसका कारण बॉयकॉट से अधिक फ़िल्म का कंटेट होता है। क्योंकि दर्शक फ़िल्म पैसा लगाकर देंखने सिर्फ अच्छे कंटेट के बलबूते पर जाते हैं और शमशेरा का कंटेट शायद यूजर्स को बिल्कुल नही पसन्द आया।
जानकारी के लिए बता दें रणवीर कपूर की फ़िल्म शमशेरा डायरेक्टर करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी थी. 150 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी। लेकिन यह पर्दे पर अपना कमाल नही दिखा पाई और बुरी तरह पिट गई। इस फ़िल्म ने कुल कमाई 65 करोड़ की थी।