देश– साल 2022 में कई ऐसी अमुख घटनाएं हुई हैं जो साल 2023 में भी चर्चा का विषय रहेंगी। वहीं यदि हम 2022 की राजनैतिक घटनाओं की बात करें तो कुछ घटनाएं ऐसी हैं जिन्होंने इंटरनेट से लेकर लोगों के बीच हर जगह चर्चा का पात्र बनी। तो आइये जानते हैं उन राजनैतिक घटनाओं के विषय मे जिन्हें सबसे अधिक सुर्खियां मिली…
मोदी की सुरक्षा में चूक-
5 जनवरी 2022 को जब पंजाब दौरे के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गए तो उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आए। फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोका और रोड मार्ग बाधित किया।
हिजाब विवाद-
साल 2022 में कर्नाटक के स्कूल में हिजाब का मुद्दा खूब चर्चा का विषय बना। छात्राओं ने स्कूल परिसर में हिजाब पहनने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहीं कर्नाटक से यह विवाद देश के अन्य राज्यों में पहुंचा और हिन्दू मुस्लिम तनाव का कारण बना।
नुपूर शर्मा-
निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने टाइम्स नाउ की डिबेट में शो पैगम्बर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिससे मुस्लिम समाज ने उनका जमकर विरोध किया और नुपूर शर्मा के खिलाफ वैश्विक स्तर पर आलोचनाएं हुई।
लाउडस्पीकर मसला-
साल 2022 में लाउडस्पीकर से आजन पढ़ने के मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी। हिन्दू नेताओं ने लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और यह तक दावा किया कि यदि लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो हम लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
द्रौपदी मुर्मू-
सियासी गलियारों में द्रौपदी मुर्मू चर्चा का विषय तब बनी जब देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिली। इनका राष्ट्रपति बनना पूरे देश के लिए जहां गर्व की बात थी वहीं आदिवासी समाज को बीजेपी ने अपने पक्ष में करने के लिए द्रौपदी मुर्मू का सहारा लिया।
हिमाचल विजय-
साल 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। कांग्रेस जिसे सत्ताधारी दल और अन्य विपक्षी दल समाप्त मान रहे थे। उसने हिमाचल फतेह करके अपनी टूटी नाव को पुनः जोड़ने के लिए पहला पड़ाव पार कर लिया।
राहुल गांधी-
साल 2022 की बडी घटनाओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अवतार काफी चर्चा का विषय रहा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने न सिर्फ जनता के दिन में अपनी जगह बनाई अपितु वह एक गम्भीर नेता के रूप में उभर कर सामने आए और उनके भाषण ने बीजेपी और अन्य दलों को हिला कर रख दिया।