गाजियाबाद। जनपद में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संचालित 'एनुअल एक्शन प्लान' के क्रियान्वयन और निगरानी की जमीनी हकीकत जांचने के लिए 25 नवंबर 2026 को उच्चाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (गाजियाबाद) के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह और नोडल अधिकारी एवं परिवहन आयुक्त (उत्तर प्रदेश) आशुतोष निरंजन ने अन्य विभागों की संयुक्त टीमों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर प्रदूषण नियंत्रण उपायों का जायजा लिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक
स्थलीय निरीक्षण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार, गाजियाबाद में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
इस समीक्षा बैठक में गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
गौरव जायसवाल




