Iran vs USA Power War: अब मिसाइलों से नहीं, ‘बिजली’ से लड़ेंगे ट्रंप और ईरान

Iran vs USA Power War: मध्य पूर्व (Middle East) में तनाव की आग अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से वापसी का रास्ता नजर नहीं आ रहा। यह जंग अब सिर्फ सैनिकों, टैंकों और मिसाइलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस बार निशाने पर है वह ‘स्विच’ जो पूरे क्षेत्र की रगों में दौड़ती बिजली को नियंत्रित करता है। सोमवार, 23 मार्च 2026 को ईरान ने एक ऐसी चेतावनी जारी की है, जिसने वाशिंगटन से लेकर खाड़ी देशों तक खलबली मचा दी है।

7 Seater Family Cars: Duster की वापसी और Seltos का नया अवतार, क्या आप भी नई कार के लिए रुकें हैं?

ट्रंप की 48 घंटे की डेडलाइन और तेहरान का ‘ब्लैकआउट’ प्लान
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को 48 घंटे की सख्त समयसीमा (Deadline) दी। ट्रंप का रुख साफ है—अगर ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) पर अपनी पकड़ ढीली नहीं की, तो अमेरिकी वायुसेना ईरान के पावर ग्रिड्स और बिजली संयंत्रों को मलबे के ढेर में तब्दील कर देगी। यह डेडलाइन मंगलवार आधी रात को खत्म हो रही है, और दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कल की सुबह मिडिल ईस्ट में उजाला होगा या नहीं।

Jurassic World: जुरासिक की ज़बरदस्त वापसी, Jurassic World सीरीज को कैसे मिली नई जान? जानिए ‘डायनो-स्पेकटेकल’ का नया सीक्रेट

“बिजली के बदले बिजली”: ईरान का सीधा वार
ईरान ने ट्रंप की धमकी पर पीछे हटने के बजाय और भी आक्रामक रुख अपना लिया है। तेहरान ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “अगर हमारे पावर प्लांट्स पर आंच आई, तो हम उन सभी क्षेत्रीय देशों के बिजली घरों को राख कर देंगे जो अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ऊर्जा सप्लाई करते हैं।”

ईरान का यह हमला सिर्फ सैन्य नहीं, बल्कि आर्थिक और औद्योगिक भी है। तेहरान ने स्पष्ट किया है कि वह उन सभी प्रोजेक्ट्स को निशाना बनाएगा जिनमें अमेरिकियों की हिस्सेदारी है। ईरान का तर्क सीधा है—”आपने हमारे अस्पताल, स्कूल और राहत केंद्रों को निशाना बनाया तब हम खामोश रहे, लेकिन अगर अब हमारी बिजली पर हमला हुआ, तो जवाब भी बिजली से ही दिया जाएगा।”

पानी के लिए तरस जाएगा मिडिल ईस्ट?
खाड़ी के रेगिस्तानी देशों के लिए बिजली सिर्फ रोशनी का जरिया नहीं है, बल्कि यह उनकी जीवनरेखा है। इन देशों में समुद्र के खारे पानी को पीने योग्य बनाने वाले ‘डीसैलिनेशन प्लांट’ (Desalination Plants) पूरी तरह बिजली पर निर्भर हैं। अगर ईरान अपने वादे के मुताबिक बिजली ढांचे को नष्ट करता है, तो पूरे क्षेत्र में पानी का हाहाकार मच जाएगा। यह एक मानवीय त्रासदी की शुरुआत हो सकती है, जिसे रोकना किसी के बस में नहीं होगा।

ग्लोबल मार्केट पर असर: जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
जंग की इस आहट ने वैश्विक बाजार को हिला दिया है। प्राकृतिक गैस और पेट्रोल की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह ‘पावर वॉर’ शुरू होती है, तो अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह ठप हो सकती है, जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ना तय है।


Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles