देश – विदेश

Weather Update: 13 राज्यों को बारिश का हाई अलर्ट 

डेस्क। Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल पर गहरा दबाव वाला क्षेत्र बना है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना भी है। इसके प्रभाव से सोमवार को झारखंड में अत्यधिक वर्षा दर्ज करी गई है।

हिमाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर से लेकर ओडिशा और राजस्थान तक बारिश का कहर बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में यलो अलर्ट के बीच सोमवार को जमकर के बादल बरसे। पश्चिम बंगाल में कई जिलों में तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और निचले इलाके जलमग्न भी हो गए। झारखंड में भी रेड अलर्ट के बीच राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई।

साथ ही हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 74 सड़कों पर यातायात ठप रहा और बदरीनाथ हाईवे पर सैकड़ों पर वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने छत्तसीगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कम से कम 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में अगले दो दिन गरज के साथ जोरदार बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।

कौन थी दुर्गा भाभी? भगत सिंह की साथी और क्रांतिकारी

मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल पर गहरा दबाव का क्षेत्र बना है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना भी है। इसके प्रभाव से सोमवार को झारखंड में अत्यधिक वर्षा दर्ज करी गई थी।

इन राज्यों को चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने व बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह भी दी गई है।