Metro accident: नजफगढ़ निवासी अश्विनी डागर ने उत्तर नगर ईस्ट मेट्रो के सामने कूद कर जान दे दी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और और परिजनों से आत्महत्या के कारण जानने की कोशिश की जा रही है। बता दें नाबालिग की उम्र 17 वर्ष थी और वह 12 वीं का छात्र था।

Lakhpati Bitiya Yojana : पैदा होते ही बिटिया के खाते में आएंगे लाखों, बस करना होगा ये छोटा सा काम

मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार हादसा तकरीबन ग्यारह बजे हुआ। मेट्रो कंट्रोलर से हादसे की जानकारी मिली। युवक ने द्वारका की तरफ से आ रही मेट्रो ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही उसके सामने कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने युवक के शव को समेत कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अब परिजनों से उसकी मौत की मूल वजह जानने के लिए पूछताछ कर रही है।

UP Voter List Update 2026: लखनऊ में 30% तो गाजियाबाद में 28% वोट गायब, जानें क्यों उड़े राजनीतिक दलों के होश?

बता दें नाबालिक युवक अपने घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता देवेंद्र डीटीसी बस चालक हैं। बेटे की मौत की खबर से परिजनों की बेहद खराब है। पुलिस हर तरह से छानबीन कर रही है। लोगों आशंका जता रहे हैं कि इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई ऐसी बात खुलकर नहीं आई है। हादसे की वजह से मेट्रो संचालन आधे घण्टे से अधिक प्रभावित रहा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पर्सनल लोन केवल 8.5% की ब्याज दर पर

तुरंत अप्रूवल और न्यूनतम कागजी कार्रवाई।