डेस्क। पीरियड महिलाओं में हर महीने होने वाला एक नेचुरल प्रोसेस है। प्यूबर्टी शुरु होने के दौरान लड़कियों की पीरियड साइकिल स्टार्ट हो जाते हैं। पीरियड के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं और कई तरह की दिक्कतें भी आती है। पीरियड शुरु होने से लेकर आने वाले तीन दिनों तक महिलाओं को पेट में दर्द, ऐंठन, सिर दर्द, जी मिचलाना, थकान,सूजन और मिजाज़ में खराबी जैसे कई लक्षण बेहद परेशान भी करते हैं। इस दौरान मतली और सिरदर्द इतना ज्यादा रहता है कि बिस्तर से उठना भी दूभर हो जाता है। पीरियड के दौरान अगर डाइट का ध्यान नहीं रखा जाए तो पेट फूलने की समस्या, मूड स्विंग और सूजन जैसी कई परेशानियां भी बढ़ने लग जाती है।
पीरियड के दौरान डाइट में बदलाव करके आप आसानी से इन परेशानियों से बच भी सकती है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ के मुताबिक कुछ फूड्स का सेवन करके और कुछ फूड्स से परहेज करके पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियों से आराम से बचा भी जा सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड के दौरान कुछ फूड्स का सेवन सेहत पर ज़हर की तरह असर दिखाता है इसलिए उनसे परहेज करना भी जरुरी है। तो आइए जानते हैं कि पीरियड के दौरान किन फूड्स से परहेज करना चाहिए।
प्रोसेस फूड्स :
डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ (Canned foods), प्रसंस्कृत मांस (processed meat),रसायनों (chemicals) और प्रीज़र्वटिव वाले फूड सूजन का कारण बन जाते हैं। साथ ही सोडियम का अधिक सेवन पूरे महीने में कभी भी करें सेहत को नुकसान ही पहुंचाता है। इन फूड्स को खाने से बॉडी में डिहाईड्रेशन भी बढ़ जाता है। और ये फूड पीरियड के दौरान बॉडी से पानी को ज्यादा सोखते भी हैं। पीरियड के दौरान इन फूड्स का सेवन बॉडी में परेशानियों को बढ़ाता है।
कैंडी और स्नैक्स :
पीरियड के दौरान फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस दौरान आप मीठा खाने की क्रेविंग को भी पूरा करने के लिए कैंडी का सेवन न करें। कैंडी और स्नैक्स का सेवन पीरियड के दौरान मुश्किल को बढ़ा सकता है। ये फूड शुगर लेवल को बढ़ाते हैं, सूजन और गैस का कारण भी बनते हैं। ये फूड आपकी सेहत को और भी बदतर कर सकते हैं तो इससे परहेज करें।
एल्कोहल :
पीरियड के दौरान एल्कोहल का सेवन करने से बिल्कुल परहेज करें। इस समय बॉडी में ब्लड की कमी हो जाती है जिससे आपका ब्लड प्रेशर भी कम हो सकता है। एल्कोहल का सेवन आपकी थकान को बढ़ाता है और ब्लड फ्लो भी ज्यादा रखता है।
मसालेदार फूड्स :
पीरियड के दौरान मसल्स में पेन, सूजन और कई तरह की दिक्कतें भी होने लगती हैं ऐसे में आप मसालेदार भोजन का सेवन करेंगे तो परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। मसालेदार भोजन गैस और सूजन को बढ़ावा देता है। वहीं सीमित मसालों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन ज्यादा मसालेदार खाना आपको परेशान कर सकता है।