विदेश– भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधनमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्हें कंजरवेटिव पार्टी का भरपूर समर्थन मिला है। यह पहली बार होगा जब ब्रिटेन की बागडोर किसी भारतीय के हाथ मे होगी।
सुनक को कई देशों से बधाई मिल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने सुनक के प्रधानमंत्री बनने पर कहा ब्रिटेन के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है।
वही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऋषि सुनक की सराहना करते हुए कहा आगामी समय मे हम साथ मिलकर दोनो देशो के हित हेतु कार्य करेंगे।
जब से ऋषि सुनक का नाम सामने आया है। तब से भारतीय मूल के अधिकारी सुर्खियों में है। लोग उन सभी अधिकारियों की सराहना कर रहे हैं जो अन्य देशो में होने के बाबजूद वहां के उच्च पदों पर असित है।
पुर्तगाल–
वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 6 देशों के नाम जिनका नेतृत्व किसी भारतीय मूल के व्यक्ति के हाथ मे है।ब्रिटेन के बाद पुर्तगाल ऐसा देश है जिसका नेतृत्व एक भारतीय व्यक्ति के पास है। इस समय पुर्तगाल में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा का राज है। इनके पिता ओरलैंडो कोस्टा एक कवि थे।
मॉरिशस–
पुर्तगाल के बाद मॉरिशस ऐसा देश है जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ कर रहे हैं। यह भारतीय मूल के प्रधानमंत्री है। इनकी जड़े बिहार से जुड़ी हुई है।प्रविंद जगन्नाथ के पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ भी मॉरिशस की राजनीति के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे।
सिंगापुर–
सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याक़ूब के पूर्वजों की जड़ें भी भारत से जुड़ी हैं. उनके पिता एक भारतीय शख़्स थे. वहीं, उनकी माँ मलयाली मूल की महिला थीं। सिंगापुर की आबादी 15 अरब है।
सूरीनाम–
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी भी ऐसे राजनेता हैं, जिनके तार भारत से जुड़े हुए हैं। भारतीय-सूरीनामी हिंदू परिवार में जन्म लेने वाले चंद्रिका प्रसाद संतोखी को चान संतोखी कहा जाता है। इन्होंने अपने पद की शपथ संस्कृति भाषा मे ग्रहण की थी।
गुयाना–
कैरिबियाई देश गुयाना के राष्ट्रपति इरफ़ान अली के पूर्वजों की जड़ें भी भारत से जुड़ी हैं।
सेशेल–
सेशेल के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन भी भारतीय मूल के नेता हैं, जिनके पूर्वज भारत के बिहार प्रांत से जुड़े हुए हैं. उनके पिता एक लोहार थे. वहीं, उनकी माँ एक शिक्षक थीं.