Breaking NewsLocal Breaking Newsदेश - विदेश

उत्तराखंड में हिमस्खलन से कई पर्वतारोही की मौत, इतने अभी लापता

6
×

उत्तराखंड में हिमस्खलन से कई पर्वतारोही की मौत, इतने अभी लापता

Share this article

 

डेस्क। उत्तराखंड में पर्वतारोहण करने गए दो दर्जन से अधिक पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आ गए वहीं राज्य के द्रौपदी के डंडा-2 पर्वत शिखर पर हिमस्खलन में 29 ट्रेनी माउंटेनियर फंस गए हैं।

इन पर्वतारोहियों में दस की मौत हो गई है जबकि 11 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि 8 पर्वतारोहियों को बचा भी लिया गया है। सभी पर्वतारोही नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ उत्तरकाशी के बताए जा रहें हैं। राज्य के पुलिस प्रमुख अशोक कुमार ने यह भी कहा है कि भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स को पर्वतारोहियों को बचाने के लिए लगाया गया है।

उत्तरकाशी के नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट के 29 प्रशिक्षु पर्वतारोही मंगलवार को पर्वतारोहण के लिए निकले थे पर सुबह करीब 9 बजे ही यह टीम 16000 फीट की हाईट पर हिमस्खलन की चपेट में आ गई और प्रशिक्षुओं के हिमस्खलन की चपेट में आने की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

राज्य पुलिस व प्रशासन उनके बचाव के लिए लगातार प्रयास में जुटी है। फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स को डिप्लॉय भी किया गया। अभी तक 8 प्रशिक्षुओं को बचाया जा सका है पर 10 के मौत की सूचना है। वहीं 11 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं।