Breaking NewsLocal Breaking Newsदेश - विदेश

तेजी से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था- अमेरिकी वित्त मंत्री

20
×

तेजी से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था- अमेरिकी वित्त मंत्री

Share this article

देश– भारत दौरे पर आई अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से उभर रही है।

मैं अमेरिका के वित्त मंत्री के रूप में पहली दफा भारत आई हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है। यहां आकर मुझे बेहद खुशी हुई है। भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। 

भारत अपनी आजादी का 75वां उत्सव मना रहा है। भारत जी20 के अध्यक्ष बनने की तैयारी में है। जो बाइडेन ने साफ कहा था कि भारत और अमेरिका के सम्बंध बेहतर बन रहे हैं। भारत और अमेरिका के मध्य द्वीपक्षीय व्यापार कई सालों से चल रहे हैं।

हमे यह उम्मीद है कि हम आगामी समय मे काफी आगे बढ़ेगी और पारस्परिक सहभागिता के साथ अपने देश का विकास करेंगे।