Breaking NewsLocal Breaking Newsदेश - विदेश

सऊदी में मनाया गया हेलोवीन तो लोग बोले कयामत आने का संकेत

7
×

सऊदी में मनाया गया हेलोवीन तो लोग बोले कयामत आने का संकेत

Share this article

डेस्क। सऊदी अरब सरकार ने जोरों-शोरों से हैलोवीन मनाने की अनुमति दे दी पर सभी मुस्लिम लोगों को सऊदी सरकार का यह फैसला शायद ज्यादा अच्छा नहीं लगा। इसी कारण से सोशल मीडिया पर लोगों में हैलोवीन सेलिब्रेट करना हराम और हलाल का मुद्दा बन गया है। काफी संख्या में लोगों ने इसे हराम करार दिया, मतलब जो करना इस्लाम में पूरी तरह गलत है। वहीं काफी लोगों ने इसका बचाव भी किया।

सऊदी में मनाए गए हैलोवीन को लेकर कुछ लोगों ने यह कहा कि सऊदी अरब सिर्फ ट्रेंड को फॉलो कर रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे मोहम्मद बिन सलमान के राज में सऊदी अरब में हो रहे बड़े बदलाव का भी संकेत बताया।

इसी कड़ी में ट्विटर पर एक यूजर ने कहा है कि, ‘मैंने देखा कि इस साल काफी संख्या में मुस्लिम लोग हैलोवीन मना रहे हैं और एक मुस्लिम होने के नाते हैलोवीन मनाने पर प्रतिबंध है, वहीं अल्लाह हम सबको माफ करे

तो एक अन्य यूजर ने कहा कि सऊदी अरब में अगर हैलोवीन मनाया जा रहा है तो इसका मतलब कयामत अब दूर नहीं है और यूजर ने कहा कि हमारे पैगंबर के पारंपरिक पोशाक को शैतानी मास्क के साथ पहना जा रहा है, यह कोई मजाक की चीज तो नहीं।