Gujarat:-गुजरात का मोरबी शहर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। कल पुल टूटने से यहां बड़ा हादसा हुआ है। हादसे से पूरा देश दहल उठा है। लोगो ने कभी नही सोचा था की अचानक से वह मौत की खाई में गिर जायेगे और देखते ही देखते इस भीड़ में मौजूद सैकड़ों लोगों की जान चली जायेगी।
लेकिन कल मोरबी में जो घटना हुई है इसने सालों पहले मोरबी में हुए मौत के तांडव के जख्म ताजा कर दिए हैं। लोगो को मोरबी में आई उस बाढ़ की याद आ गई है जिसने मोरबी में मौत का तांडव किया था।
लेकिन मोरबी को लेकर एक बात यह भी प्रचलित है कि यहां घटनाएं होना कोई आम बात नही है। मोरबी बार बार दुर्घटना से टूटता है और पुनः खड़ा हो जाता है। मोरबी में होने वाली घटनाओं का जिक्र लोक कथाओं और लोकगीतों में होता रहता है।
जाने क्या है हादसों का कथाओं से कनेक्शन-
कहते हैं कि मोरबी में एक राजा जडेजा थे। जिनकी कथाओं में मोरबी में होने वाली दुर्घटनाओं को श्राप का प्रकोप बताया गया है। कहते हैं कि मोरबी के लोकगीत और लोकथाओ में यह बात स्पष्ट की गई है कि आगामी समय मे मोरबी बड़े संकट से जूझ सकती है।
कहानी है कि मोरबी के राजा एक महिला को देखकर न सिर्फ आकर्षित हुए बल्कि उनके मन मे उसे प्राप्त करने की लालसा भी जाग गई थी। लेकिन राजा के इस स्वभाव से महिलाओ को क्रोध आता था। वह राजा को बिल्कुल नही पसन्द करती थी।
लेकिन राजा उसके पीछे पड़े रहे। महिला ने हताश होकर गुच्छ नदी में कूद कर अपनी जान दे दी। नदी में कूदने से पूर्व उसने राजा से कहा था। तुम्हारी 7 पुश्ते मौत का तांडव देखेगी और मोरबी मौत की खाई में झुकेगा। तुम्हारा वंश खत्म होगा और अब लोग यह कहते हैं कि मोरबी में बार बार होने वाली यह भयंकर घटनाएं इसी श्राप का नतीजा है।