Local Breaking Newsदेश - विदेश

पुतिन के घर मे रची गई पुतिन को जान से मारने की साजिश, जाने वजह

5
×

पुतिन के घर मे रची गई पुतिन को जान से मारने की साजिश, जाने वजह

Share this article

विदेश– रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन रूस युक्रेन युद्ध के बाद से काफी चर्चा में है। अलग अलग देश इनके युक्रेन प्रति रुख से इनकी आलोचना कर रहे हैं। वही अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमे यह दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को उनके ही घर मे मारे जाने की योजना बनाई जा रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अब रूस के कई बड़े राजनेता पुतिन को सत्ता में नही देखना चाहते हैं। उनकी इच्छा है कि अब रूस की बागडोर पुतिन के हाथ से छीन ली जाए। उन लोगो ने कई दफ़ा निचले सदन में पुतिन के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है और उनपर देशद्रोह के आरोप लगाए हैं। नेताओं का दावा है कि पुतिन अब देश को नही संभाल पर रहे हैं उन्हें सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन को जान से मारने की अच्छी रणनीति तैयार की गई थी। लेकिन उनकी मौत नहीं हुई वह बच गए। इस मामले में कई गिरफ्तारी हुई है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि राष्ट्रपति पुतिन पर यह हमला कब हुआ था क्योंकि इस तरह का हमला राष्ट्रपति पुतिन पर होना आसान बात नही है।

यूरो वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक जब पुतिन अपने काफिले के साथ यात्रा के लिये निकले तो उनके काफ़िले पर जानलेवा हमला हुआ। पुतिन काफी घबरा गए थे। लेकिन उनके काफिले को कुछ नही हुआ। वह बच गए और मौत के मुह से वापस निकल आये।

इस घटना के बाद राष्ट्रपति के बॉडिगार्ड के प्रमुख और कई अन्य लोगों को निलंबित कर दिया गया है और वे हिरासत में हैं. आमतौर पर यही वो लोग हैं जो राष्ट्रपति पुतिन के मूवमेंट के बारे में जानकारी रखते थे. हालांकि यूरो वीकली की रिपोर्ट की अभी पुष्टि नहीं हुई है।