Local Breaking Newsदेश - विदेश

हिंदू मुस्लिम में विरोध के बाद हुई झड़प, हिरासत में लिए गए 47 लोग

17
×

हिंदू मुस्लिम में विरोध के बाद हुई झड़प, हिरासत में लिए गए 47 लोग

Share this article

International – ब्रिटेन के लेस्टर शहर में बीते शनिवार हिन्दू मुस्लिम के बीच जमकर विवाद हुआ और देखते ही देखते यह विवाद झड़प में तब्दील हो गया। वही अब इस मामले में ब्रिटेन पुलिस ने 47 लोगो को हिरासत में लिया है।

ब्रिटेन के इस लेस्टर शहर में हिन्दू मुस्लिम के मध्य हुए इस विवाद का कारण भारत और पाकिस्तान के मध्य हुआ मैच था। इस शहर में 37 फीसदीं आबादी एशियाई देशों की है और यहां ज्यादातर लोग भारतीय मूल के है।

इस घटना से लेस्टर शहर का वातावरण काफी खराब हुआ है। इस मामले को लेकर लेस्टर पुलिस के कार्यकारी चीफ़ कांस्टेबल रॉब निक्सन ने कहा है कि दो पक्ष आपस मे भिड़ गए थे दोनो के मध्य जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने जब इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया तो इस घटना में 16 पुलिसकर्मियों को चोट लगी है और 1 कुत्ता गम्भीर रूप से घयाल हुआ है। 

बताया जा रहा है यह प्रदर्शन एक विरोध से शुरू हुआ जिसकी अनुमति नही थी और बाद में यह झड़प में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में काफी सख्त रुख अपनाया है और सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किये हैं।