Local Breaking Newsदेश - विदेश

अमेरिका:- नाली में मिला पोलियो का वायरस लगाया गया आपातकाल राज्य में चिंता का माहौल

7
×

अमेरिका:- नाली में मिला पोलियो का वायरस लगाया गया आपातकाल राज्य में चिंता का माहौल

Share this article

विदेश– पोलियो एक ऐसी बीमारी जिसका प्रकोप अब बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन इसी पोलियो ने आज के दौर में अमेरिका में हड़कम मचा दिया और अमेरिका में इसके कारण आपातकाल लगा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका की एक नाली में जब पोलियो का वायरस मिला तो सभी हैरान रह गए। त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने आपातकाल लगा दिया। यह आपातकाल पोलियो के टीके की दर में इजाफा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड पर नासाउ काउंटी के नाली के पानी में पोलियो का वायरस पाया गया है। अमेरिका में आज भी पोलियो के टीके की रफ्तार काफी धीमी है। वायरस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग काफी एक्टिव हो गया है। मरीजो की देखरेख पूरी सुविधा के साथ की जा रही है। उनके सैंपल जांच के लिये भेजे जा चुके हैं। 

स्वास्थ्य आयुक्त मैरी बैसेट ने कहा है कि यह ख़तरनाक है। अगर आपके बच्चे का अभी तक पोलियो का टीकाकरण नही हुआ है। तो आप इसे हल्के में बिल्कुल भी न लें। क्योंकि यह काफी समस्या दायक हो सकता है। इससे आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है आपके बच्चे पर यह बड़ा खतरा है। सतर्क हो जाए और उसका टीकाकरण करवाए। पोलियो के वायरस का सैम्पल जांच के लिये भेज दिया गया है हम जल्द इस समस्या से निजात पा लेंगे।

जाने कब अमेरिका में खत्म हुआ था पोलियो का प्रकोप-

साल 1979 में अमेरिका को पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। यह दौरा अमेरिका के लिये काफी गर्व का दौर था क्योंकि इस दौर में अमेरिका ने एक बड़े संक्रमण पर विजय पा ली थी। लेकिन अब दशकों बाद एक बार पुनः अमेरिका के ऊपर पोलियो का संकट मडराने लगा है। जब से पोलियो का वायरस मिला है पूरा अमेरिका दहशत में है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी व्यक्तियों को अपने बच्चों को पोलियो का टीका जरूर लगवा लेना चाहिए। क्योंकि यह उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिये आवश्यक है। वायरस से संक्रमित होने वाले संदिग्ध व्यक्ति के निकट संपर्क में आने के बाद आजीवन बूस्टर प्राप्त करना चाहिए।