तकनीकी– सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप आज के समय मे काफी लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। लोग इसे काफी पसंद करते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय व्हाट्सएप पर व्यतीत करते हैं।
लेकिन कई बार हम ऐसा चाहते हैं कि हम किसी अन्य व्यक्ति का व्हाट्सएप स्टेटस भी देख लें और उस व्यक्ति को इस बात की भनक तक न लगे। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो आज का आर्टिक्ल आपके मतलब का है।
क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको व्हाट्सएप से जुड़ी एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिससे आपको यह पता चल जाएगा की आखिर आप क्या करें की आप किसी का स्टेट्स भी देख ले और उसे पता भी न चले।
इसके लिए आपको बस WhatsApp read-receipt को डिसेबल करना होगा। ऐसा करने से आप किसी का भी स्टेटस देख सकते हैं। उस व्यक्ति को पता तक नही चलेगा। वही इससे आप किसी का भी मैसेज पढ़ ले ब्लू टिक मैसेज पर नही आएगा। जिससे आपको किसी भी व्यक्ति को हर समय रिप्लाई देने की आवश्यकता नही होगी।