उन्नाव ।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के नेतृत्व वाली सरकार अपने सफलतम 9 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष के पूर्ण होने पर 2024 की तैयारियों के रूप में देखे जा रहे भा ज पा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान 2023 के क्रम में 21 जून को शहर के नॉर्मल स्कूल के ग्राउंड में होने वाली बड़ी जनसभा को लेकर भा ज पा कार्यालय उन्नाव में तैयारी बैठक की गई। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों के द्वारा उनके आवंटित कार्यों की समीक्षा की।
प्रदेश के बाहर से पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता जनसभा में शामिल होने वाले हैं इस पार्टी लगातार इसकी तैयारियों में जुटी है जिला महामंत्री और इस अभियान के संयोजक प्रवीण सिंह नूतन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक मंडल से कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग आने वाले हैं जिसको लेकर प्रत्येक पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष को जिले से लेकर मंडल तक की जिम्मेदारी दी गई है गर्मी को ध्यान में रखते पानी की पर्याप्त व्यवस्था, मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, साज सज्जा, मीडिया सोशल मीडिया परमिशीन जैसी अनेकों व्यवस्थाओं को पदाधिकारियों में बांट दिया गया है वह सब अपनी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं।बैठक में उपरांत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड के स्थान का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, प्रवीण सिंह नूतन, आशीष बाजपेई अटल जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, महेश चंद्र दीक्षित आनंद अवस्थी, जिला मंत्री सरोज सिंह मनीष जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला व्यवस्था प्रमुख गिरीश वर्मा नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी युवा मोर्चा जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।