Local Breaking Newsराज्य

मोदी और भाजपा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रहे : जिष्णु देव वर्मा पूर्व उप मुख्यमंत्री त्रिपुरा

उन्नाव।
cleardot मोदी और भाजपा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रहे : जिष्णु देव वर्मा पूर्व उप मुख्यमंत्री त्रिपुरा
जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को हिंदुस्तान की जनता भुला नहीं सकती। उन्होंने हिंदुस्तान की आजादी की बाद एक निशान एक विधान एक संविधान का नारा दिया और जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने की लड़ाई लड़ी यह बात त्रिपुरा के पूर्व उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने मां वैष्णों गेस्ट हाउस गंगाघाट में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कही।उन्होंने आगे कहा आज उसी का नतीजा है कि देश में पूर्ण बहुमत की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 35ए व धारा 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया। उनके बलिदान की वजह से ही हिंदुस्तान का ताज जम्मू कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है।जिष्णु देव वर्मा ने आगे कहा मुखर्जी जी की मृत्यु का रहस्य आज तक शोध का विषय बना हुआ है, जिसकी जानकारी सही रूप में नहीं मिल पाई. लेकिन आखिरकार मुखर्जी ने इस आंदोलन का नेतृत्व कर अपना बलिदान दिया उसके उपरांत यह परमिट व्यवस्था समाप्त हुई. भाजपा एक बात का स्मरण कर आगे बढ़ रही है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है।
जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने इसी कार्यक्रम में कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बहुत बड़ा योगदान भारत की एकता में रहा है और उनका सपना था की देश एक होकर आगे बढ़े। धारा 370 और 35ए भी देश में समाप्त कर दी गई इसमें प्रधानमंत्री की मुख्य भूमिका रही। पीएम मोदी का मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा दायक है, श्यामा प्रसाद जी के बलिदान को पूरे देश भर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है और उनके बलिदान का हम हमेशा स्मरण करते हैं।विधायक सदर पंकज गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने कहा परमिट व्यवस्था का सिस्टम जम्मू कश्मीर में अंदर जाने के लिए लागू था, मुखर्जी ने उसका विरोध किया और उसके बाद निर्णय किया कि अगर इस सारे मामले को लेकर के उस समय की केंद्र सरकार अगर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो वह स्वयं नियमों का उल्लंघन करके जम्मू कश्मीर की सीमा में प्रवेश करेंगे. उस दृष्टि से मुखर्जी ने एक आंदोलन का नेतृत्व किया और लखनपुर के पास पठानकोट के आगे पहुंचने के बाद जैसे ही उन्होंने जम्मू कश्मीर की सीमा में प्रवेश किया, तो जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया. उसके पश्चात उनको जेल में रखा गया और कुछ वर्षों तक जेल में रहने के बाद भी उनका किसी कारण से देहांत हो गया. जिसका कारण का अभी तक पता नहीं लगा पाया है।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने किया।महा संपर्क अभियान के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में  जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई प्रत्येक बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के कार्यक्रम आयोजित कर उनके देश की अखंडता के लिए दिए गए बलिदान को याद कर उनके प्रेरणा दायक प्रसंगों को बताया गया यह सभी कार्यक्रम कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा के संयोजन में किए गए।
भाजपा द्वारा महासंपर्क अभियान 2023 के क्रम में  बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले अभियानों में एक घर घर सम्पर्क अभियान का शुभारंभ गंगाघाट मंडल के एक बूथ में मुख्य अतिथि त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार विधायक पंकज गुप्ता सहित उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने संपर्क कर किया।इस अभियान के संयोजक जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल ने बताया आज से प्रत्येक बूथ पर इस तरह का संपर्क अभियान चलेगा इसमें जिला के सभी जन प्रतिनिधि भाजपा के प्रदेश क्षेत्र जिला मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रत्येक घर में संपर्क कर 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे।इस कार्यक्रम और संपर्क अभियान के शुभारंभ में पूर्व जिलाध्यक्ष लखीमपुर शरद बाजपेई जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश दीक्षित केडी त्रिवेदी गणेश शंकर मिश्रा आईटी प्रमुख अवनीश शुक्ला जैनेंद्र शुक्ला मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी आदित्य त्रिपाठी अमित त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Related Posts

1 of 972