![पति-पत्नी के 47 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी 1 IMG 20230604 WA0010 पति-पत्नी के 47 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी](https://bolbindas.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230604-WA0010-150x150.webp)
उन्नाव।
जनपद में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र, परिवारपरामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया।
![पति-पत्नी के 47 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी 2 फोटो 1 desk पति-पत्नी के 47 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी](https://bolbindas.com/wp-content/uploads/2023/06/फोटो-1-desk-150x150.webp)
तदोपरान्त महिला थाना से 12, परिवार परामर्श केन्द्र से 6, थाना गंगाघाट से 5, थाना अजगैन से 4, थाना पुरवा, थाना दही व थाना सोहरामऊ से 3-3, थाना कोतवाली सदर व थाना सफीपुर से 2-2, थाना बीघापुर, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी महिला थाना बीघापुर, थाना बांगरमऊ, थाना आसीवन, थाना फतेहपुर चौरासी, थाना बेहटा मुजावर व थाना अचलगंज से 1-1 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया ।