देश - विदेश

Uttar Bharat Weather: अप्रैल में झुलसा देने वाली गर्मी

 

डेस्क। Uttar Bharat Weather: पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने ये बताया है कि आने वाले दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। बारिश के बाद अब बिहार वासियों को गर्मी सताने वाली है। इसके साथ ही अप्रैल के महीने में दिन के तापमान में 2°C से 3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्री मानसून का पहला महीना समाप्त होने को है और इस महीने कई चरणों में बारिश देखने को भी मिल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई और अब बारिश पर ब्रेक लग जाने के बाद तापमान का ब्रेक फेल भी हो गया है। दिन का तापमान 40°C के करीब तो रात का तापमान भी 25°C के करीब पहुंच चुका है।

Bihar Board 10th Result: ऐसे देख सकेंगे आप अपना रिजल्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र ने अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ने के संकेत दिए हैं और पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने ये बताया है कि आने वाले दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में बढ़ोतरी भी होगी।

30 मार्च को दिनभर बिहार के कई जिलों का मौसम बारिश वाला रहा साथ ही कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ ही बिजली चमकती रही। वहीं, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में ओलावृष्टि जैसी स्थिति भी बनी हुई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था जबकि शेष जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क ही रहा और आने वाले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना भी नहीं है।

बारिश के बाद अब उत्तर भारत के वासियों को गर्मी सताने वाली है। अप्रैल के महीने में दिन के तापमान में 2°C से 3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। रात का भी यही हाल रहेगा। 30 मार्च को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5°C बक्सर में रहा था।

साथ ही रात का सबसे कम न्यूनतम तापमान 20°C मोतिहारी और किशनगंज तक दर्ज किया गया। जिसमें सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.6°C पटना और भोजपुर में रिकॉर्ड किया गया था।

मुख्तार अंसारी के जीवन को जान हैरान रह जाएंगे आप

आज बिहार का अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच और न्यूनतम तापमान 20°C से 24°C के बीच रहने की संभावना बनी हुई है। वहीं आसमान बिल्कुल साफ है।

Related Posts

1 of 664