Tripura Election 2023: त्रिपुरा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही BJP ने शनिवार (4 फरवरी) को अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा भी कर दी है। साथ ही इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित कई बड़े भाजपा नेताओं की एक स्टार कास्ट भीं शामिल है, जिनके प्रचार के आखिरी दिन 13 फरवरी 2023 को राज्य का दौरा करने की संभावना भी है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 2 मार्च 2023 को आने हैं।
PM Modi पहुंचेंगे त्रिपुरा
अगरतला में बीजेपी के राज्य मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने यह कहा कि पीएम मोदी के पश्चिम त्रिपुरा और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में रैलियों को संबोधित करने की संभावना भी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से राज्य का दौरा भी करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने उत्तर और दक्षिण त्रिपुरा दोनों से ‘जन विश्वास यात्रा’ नाम की रथ यात्रा को हरी झंडी भी दिखाने के लिए 5 जनवरी 2023 को त्रिपुरा का दौरा किया था।
बता दें पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने यह कहा कि अमित शाह के 6 फरवरी और 12 फरवरी को आने की संभावना है, जहां वह पूरे त्रिपुरा में 10 रैलियों और जनसभाओं में शामिल भी होंगे।
भाजपा ने लेफ्ट के चुनाव घोषणापत्र की आलोचना करते हुए यह कहा है कि विपक्ष जानता है कि वे सत्ता में नहीं आने वाली। इसलिए वह छंटनी किए गए 10,323 स्कूल शिक्षकों को नौकरी देने जैसे असंभव वादे भी कर रहा है। फिलहाल न तो भाजपा और न ही उसके गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी ने अपने चुनाव घोषणापत्र पेश किए है। इस मुद्दे पर नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही अपना घोषणापत्र भी जारी करेगी।
जानकारी के लिए बता दें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को त्रिपुरा का दौरा किया और पार्टी के मेगा अभियान में शामिल भी हुए। साथ ही जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित कई नेता शामिल हुए। साथ ही बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, बंगाल भाजपा नेता दिलीप घोष, सांसद और भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रमुख समीर उरांव सहित अन्य नेता विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में 35 रैलियों में भी शामिल हुए है।
पार्टी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू, अर्जुन मुंडा और स्मृति ईरानी जैसे स्टार प्रचारकों के साथ फिर से त्रिपुरा आएंगे, जबकि अन्य प्रमुख प्रचारक जैसे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, अभिनेता हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती, मनोज तिवारी, हिमंत बिस्वा सरमा भी पार्टी के चुनावी अभियान के लिए यहां पहुंचेंगे।