डेस्क। इस साल गूगल पर पनीर की एक सब्जी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। तो चलिए जानते हैं इस सब्जी में ऐसा क्या खास है। (most searched food on google)
Paneer pasanda: पनीर की किसी भी डिश का नाम सुनकर आपके मुंह में पानी आ जाता है। वहीं भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। साथ ही इस बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि साल के आखिर में गूगल द्वारा सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों में पनीर की इस खास सब्जी का नाम भी शामिल हुआ है।
बता दें इस सब्जी का नाम पनीर पसंदा है, जिसे होटल, ढाबे से लेकर घरों में भी बनाया और खाया जाता है। आपने शाही पनीर से लेकर मटर पनीर जैसी रेसिपी तो खाई ही होगी। लेकिन अगर आपने पनीर पसंदा का स्वाद अभी तक नहीं चखा है, तो अब देर न करते हुए सबसे पहले आप ये काम जरूर कर लें। अगर आप भी अब इस खास डिश के नाम से उत्सुक हो गए हैं, तो इसके बारे में आपको अच्छे से जरूर जानना चाहिए।
टॉप 5 फूड लिस्ट में नंबर 1 पनीर पसंदा
2022 में गूगल द्वारा निकाली गई लिस्ट के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों में पनीर पसंदा का नाम सबसे पहले आता है। इसके अलावा कुछ अन्य बाहरी डिश भी थी जिनका नाम टॉप 5 की लिस्ट में आया। लेकिन अगर इंडियन फूड लिस्ट की बात की जाए तो मोदक, चिकन सूप और मलाई कोफ्ता का नाम भी इस लिस्ट में आया।
क्या खास है इस डिश में
पनीर पसंदा की सबसे बड़ी खासियत इसका स्वाद ही है, क्योंकि इसे चखने के बाद कोई भी इसके स्वाद को भूल नहीं पाता है। साथ ही इस डिश को बनाना भी बेहद आसान है और इसे घर पर भी बनाया जा सकता है। साथ ही पनीर पसंदा को इसे अलग-अलग फ्लेवर में भी तैयार किया जाता है।
हेल्थ के लिए अच्छा
पनीर पसंदा ऐसी डिश है, जो स्वाद के साथ हेल्थ बेनिफिट्स भई प्रदान करता है। अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो पनीर में मौजूद कैल्शियम व अन्य तत्व सेहत को कई अलग-अलग फायदे पहुंचाते हैं। साथ ही इसमें इस्तेमाल की गई सब्जियों व देसी मसालों से शरीर को अन्य कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। पनीर पसंदा को वेट लॉस प्लान के अनुसार भी तैयार किया जा सकता है।