डेस्क। न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह ने बड़ा खुलासा किया है वहीं उन्होंने 29 अगस्त को मुंबई के चैंबूर पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाया था। इस दौरान उनसे कई सवाल भी पूछे गए थे। इन सबके बीच रणवीर ने पुलिस को यह बताया है कि उनके फोटोशूट की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ भीं की गई है। रणवीर ने यह भी कहा है कि उनकी एक तस्वीर के साथ बदलाव किए गए और उसे अलग तरीके से दिखाया गया था।
यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने रणवीर के बयान को दर्ज करने के बाद इस मामले में भी जांच शुरू की है। वहीं पुलिस वेरिफाई कर रही है कि क्या उनकी तस्वीर के साथ वास्तव में छेड़छाड़ हुई थी और अगर हुई थी तो यह किसने की है?
Super Sale: अब तक के सबसे कम दाम में मिल रहा iPhone 11, iPhone 12 और iPhone 13
आपको बता दें कि रणवीर ने 22 जुलाई 2022 को पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था जो विवाद का कारण बन गया। वहीं एक्टर ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नग्न तस्वीरें शेयर की थी। जहां कुछ तस्वीरों में उन्होंने ब्रीफ पहना था वहीं कुछ में वो न्यूड थे।
तस्वीरो के वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ ली और तमाम लोगों ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई। जानकारी के लिए बता दें कि शिकायतकर्ताओं में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के पदाधिकारी और एक महिला वकील शामिल है।
विजय देवरकोंडा बहुत गुस्सैल व्यक्ति हैं और उन्हें लोगों की अटेंशन चहिए होती है!