UP Global Investors Summit 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार, 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश आ रही हैं। वहीं राष्ट्रपति लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (UP GIS) के समापन सत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगी।
वहीं इस बात की जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से दी भी गई है।
आपको बता दें कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में देश दुनिया के तमाम दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा भी लगा हुआ है। बता दें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन शुक्रवार 10 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भी था।
साथ ही यूपी जीआईएस-2023 के उद्घाटन सत्र में मौजूद देश-दुनिया के दिग्गज उद्यमियों-निवेशकों से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी ने सबको उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण भी दिया था।
बता दें आज यूपी जीआईएस-2023 का तीसरा और अन्तिम दिन भी है। वहीं तीसरे दिन समिट के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति भी होगी। साथ ही यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 उत्तर प्रदेश सरकार का प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन भी है।
साथ ही इस मेगा इवेंट का उद्देश्य दुनिया भर के बिजनेसमैन, नीति निर्माताओं और दिग्गज उद्योगपतियों को सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का पता लगाने और साझेदारी बनाने के लिए एक साथ लाने का भी है।
साथ ही आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रविवार शाम लोक भवन में नागरिक अभिनंदन भी होगा। वहीं राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार लखनऊ भी आ रही हैं। साथ ही राष्ट्रपति रविवार रात रात्रि विश्राम राजभवन में करने वाली हैं। वहीं 13 फरवरी को जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात भी करेंगी।
इसके साथ ही आदिवासी जाति बुक्सा के प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगी और उन्हें प्रमाण पत्र भी देंगी। और सुबह 10.30 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होगी। वहीं राष्ट्रपति 13 फरवरी को दोपहर बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी।