डेस्क। पाकिस्तान में महिलाओं के शव के साथ रेप होना कोई नई बात नहीं, सालों से ऐसी खबरें आती ही रही हैं। इस लिए अपनी घरों की जवान मृत महिलाओं के शव को कब्र में दफनाने के बाद उसे लोहे का गेट लगाकर उसमें ताला भी लगा देते हैं।
पाकिस्तान में जवान महिलाओं और लड़कियों को कब्र में दफनाने के बाद उनके मजार पर इस तरह लोहे के सुरक्षा आवरण लगाए जा रहे हैं ताकि वह लोग कब्र में से शवों को निकाल कर उसका बलात्कार बिल्कुल न कर सके।
पाकिस्तान में कब्र में से जवान महिलाओं और लड़कियों के शव को निकालकर बलात्कार करना बहुत ही आम बात है इसीलिए वहां जवान महिलाओं और लड़कियों के कब्र की महीनों तक परिवार वाले दिन रात बारी-बारी पहरेदारी भी करते रहते हैं और शव को दफनाते समय उसमें काफी नमक डाल देते हैं ताकि शव जल्दी से ही गल जाए।
यहां लोग शैतान को भी पीछे छोड़ देते हैं और ऐसी घटिया करतूत करते हैं कि जानकर आपका दिल ही दहल सकता है। आपको बता दें कि ऐसी ही एक घटना अगस्त, साल 2021 में सुर्खियों में रही थी। जहां पर पाकिस्तान में एक दरिंदे ने शैतान को भी पीछे छोड़ दिया। सिंध में 13 अगस्त को जब पाकिस्तान जश्न-ए-आज़ादी मनाने की तैयारी कर रहा था। तो उसी दिन सिंध प्रांत के थट्टा जिले में, गांव असरफ चांडीओ में दफन की गई एक 14 साल की लड़की की लाश आरोपी ने कब्र से बाहर निकाल ली और फिर उसके साथ बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। ऐसी कई खबरे आती ही रहती हैं।