डेस्क। उल्कापिंड के बारे में अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं अब एक बार फिर अंतरिक्ष से एक उल्कापिंड के धरती पर गिरने की खबर सामने आई है।खबरों के मुताबिक, पिछले दिनों धरती के वायुमंडल में एक उल्कापिंड का प्रवेश हुआ और बेहद तेज रफ्तार के साथ एंट्री के तुरंत बाद वह उल्कापिंड एक आग के गोले में बदल गया था।
अमेरिका के टेक्सास में लोगों ने इसे देखने का दावा भी किया है।
इस घटना की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। एक घर के डोरबेल कैमरे में कैप्चर हुए इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें उल्कापिंड के गिरने की घटना को रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि इस वीडियो में कुछ स्पष्ट नहीं है पर एक तेज आवाज जरूर रिकॉर्ड हुई है ayr कहा जा रहा है कि उल्कापिंड के गिरने पर आई आवाज है।
उल्कापिंड क्या हैं?
उल्कापिंड दरअसल अंतरिक्ष में चट्टानी टुकड़े हैं जो सौरमंडल के गठन से बचे हुए हैं ये उल्कापिंड अलग-अलग साइज और आकार में होते हैं। ये उल्कापिंड सूर्य और अलग-अलग ग्रहों की परिक्रमा करते रहते हैं। कई सारे उल्कापिंड अक्सर धरती की कक्षा में भी विचरते हैं और पास से गुजरते ही रहते हैं। कई ताे कुछ ग्रहों के बेहद करीब आ जाते हैं और यहां तक कि उनसे टकरा भी जाते हैं।
उल्कापिंड के गिरने के बारे में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने भी जानकारी दी है और नासा के अनुसार, बीते 15 फरवरी की शाम छह बजे के करीब टेक्सास के पास मैकएलेन में एक उल्कापिंड गिरा और यह दुर्घटना हुई। धरती के वायुमंडल में प्रवेश करते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया था और नासा ने इस संबंध में डेटा स्टडी भी की है। डेटा स्टडी से यह पता चला है कि उल्कापिंड के कुछ टुकड़े धरती की सतह पर गिरे थे।