देश - विदेश

IMD Delhi Weather Update: राजधानी का सबसे गर्म दिन दर्ज 

 

 

डेस्क। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जो इस साल का सबसे अधिक तापमान भी रहा। इससे पहले मंगलवार को 38 डिग्री सेल्सियस तापमान को दर्ज किया गया है।

IMD Delhi Weather Update: देश की राजधानी नई दिल्ली में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है साथ ही पारा लगातार बढ़ रहा है और बुधवार को दिल्ली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। हालांकि, आनेवाले दिनों में दिल्ली का मौसम बदल सकता है और राजधानी में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। बारिश के चलते तापमान में हल्की कमी दर्ज करी जाने की संभावना है।

बुधवार को 39.1 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो इस साल का सबसे अधिक तापमान भी रहा था। इससे पहले मंगलवार को 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर दर्ज किया गया था।

Mamata banerjee on Eid: ममता बनर्जी बोली, हम खून बहाने को तैयार

 वहीं, न्यूनतम तापमान सीज़न के औसत तापमान से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ है।

दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते में दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि, आईएमडी ने हीटवेव का अलर्ट अभी जारी नहीं किया है।

हरियाणा में ईद के दिन बड़ा हादसा: बच्चों की स्कूल बस पलटी, 6 की मौत

 इसी के साथ, नई दिल्ली में 13 और 14 अप्रैल को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं और इन दो दिनों के दौरान नई दिल्ली आंधी के साथ गरज की गतिविधियां भी देखने को मिलने की आशंका बनी हुई हैं।

Related Posts

1 of 664