देश - विदेशराज्य

Heatwave Alert: इन राज्यों में इतना रहा तापमान 

 

डेस्क। Heatwave : भीषण गर्मी के कारण देश के 150 प्रमुख जलाशयों का पानी महज 24 प्रतिशत ही बचा हुआ है। बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में राज्य सरकारें चिंतित हो गईं हैं और बढ़ते तापमान पर नजर बनाए हुए हैं।

Heatwave : देश के 37 शहरों में रविवार का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए ‘रेड अलर्ट’ भी जारी किया है। राजस्थान का फलौदी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पहले शहर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। आलम यह है कि राज्य सरकारें तक इस गर्मी से चिंतित हो गई हैं।

दिल्ली का हाल

PM Modi Rally in Mau: विपक्ष पर भड़के पीएम मोदी 

दिल्ली में कम से कम आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है, जिसमें मुंगेशपुर और नजफगढ़ में क्रमशः 48.3 डिग्री सेल्सियस और 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हरियाणा के नारनौल में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और पंजाब के फरीदकोट में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

राजस्थान में गर्मी

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.6 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 48.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों के साथ बातचीत में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बोला है कि बिजली और पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी करी जा रही है। बिजली, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों तथा कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं हैं। 

महाराष्ट्र, MP,हरियाणा और पंजाब भी गर्म

महाराष्ट्र के अकोला और यवतमाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2 डिग्री सेल्सियस और 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि मध्य प्रदेश के सागर में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस, गुना में 46.2 डिग्री सेल्सियस और खजुराहो में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 ‘हलो मैं अर्चना मैम बोल रही हूं…’ आवाज बदलकर लड़कियों को फसाता था ब्रजेश 

 हरियाणा और पंजाब भीषण गर्मी झेल रहे हैं, जहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से ऊपर रहा तो हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

Related Posts

1 of 1,401