डेस्क। Acid Attack News: दिल्ली के द्वारका जिले इलाके में एक छात्रा पर तेजाब फेंकने का मामला देखने को मिला है। यहां सुबह करीब 9 बजे एक लड़के ने छात्रा पर तेजाब भी फेंक दिया। वहीं छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
इसके साथ ही पुलिस ने बताया है कि थाना मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल भी आई थी। वहीं पुलिस को बताया गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला भी किया था। वहीं जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ में थी। और उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक भी जताया है। साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच भी चल रही है।
साथ ही पीड़िता के पिता ने कहा कि, “मेरी छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए है। उनके चेहरे भी ढके हुए थे इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वहीं उसकी (पीड़िता) हालत अभी बहुत खराब है और उसके दोनों आंखों में एसिड भी चला गया है।”
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने यह भी कहा, “हमने दिल्ली पुलिस से हमलावरों को गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए नोटिस भी जारी किया है। वहीं हम पीड़िता और उसके परिवार की मदद कर रहे हैं, और यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि कई बार नोटिस देने के बाद भी तेजाब की खुदरा बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती है।”