Border 2 OTT Release : साल 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की यादें आज भी हर हिंदुस्तानी के जहन में ताज़ा हैं। अब 29 साल बाद, निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर वो जादुई इतिहास दोहरा दिया है। 23 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली इस फिल्म को न केवल क्रिटिक्स ने सराहा है, बल्कि दर्शकों के ‘पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ’ ने इसे साल 2026 की पहली मेगा-ब्लॉकबस्टर बना दिया है।

Border 2: हाथ में बाज़ूका, आँखों में आग, ‘बॉर्डर 2’ के फर्स्ट लुक में सनी देओल की दहाड़, गणतंत्र दिवस पर होगा असली घमासान

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया। महज दो हफ्तों के भीतर फिल्म ने 275 करोड़ रुपये का अपना भारी-भरकम बजट वसूल कर लिया है। ओपनिंग डे पर 30 करोड़ के साथ शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। दूसरे हफ्ते तक फिल्म का कलेक्शन 286 करोड़ पार कर चुका है और जल्द ही यह 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ओटीटी पर आने से पहले यह फिल्म ग्लोबल मार्केट में 400 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

Dhurandhar 2 Teaser Out: ‘धुरंधर 2’ का खौफनाक टीज़र रिलीज़, यश की ‘टॉक्सिक’ से होगी महा-टक्कर

किस OTT प्लेटफॉर्म पर और कब देख पाएंगे ‘बॉर्डर 2’?
सिनेमाघरों में तिरंगा लहराने के बाद, अब फैंस बेसब्री से इस देशभक्ति से भरपूर फिल्म की ओटीटी रिलीज (Border 2 OTT Release Date) का इंतजार कर रहे हैं। आपके लिए बड़ी खबर यह है कि ‘बॉर्डर 2’ के स्ट्रीमिंग राइट्स दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीदे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, मेकर्स इस फिल्म को 20 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर करने की योजना बना रहे हैं। यानी होली के आसपास आप घर बैठे अपने परिवार के साथ इस महायुद्ध का गवाह बन सकेंगे।

क्या है ‘बॉर्डर 2’ की कहानी?
यह फिल्म महज एक सीक्वल नहीं, बल्कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की उन अनकही परतों को खोलती है, जिसने इतिहास बदल दिया। फिल्म की कहानी ‘बसंतर की लड़ाई’ और ‘ऑपरेशन चंगेज़ खान’ पर आधारित है। सनी देओल एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रूप में वापस लौटे हैं। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा है। साथ ही मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा की मौजूदगी ने फिल्म की भावनात्मक गहराई को और बढ़ा दिया है।

अगर आपने अब तक थिएटर में इस फिल्म का अनुभव नहीं लिया है, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि नेटफ्लिक्स पर ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही धमाका करने वाली है। भारतीय सेना की रणनीति, साहस और जीत की यह गाथा हर सिनेमा प्रेमी के लिए मस्ट-वॉच है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पर्सनल लोन केवल 8.5% की ब्याज दर पर

तुरंत अप्रूवल और न्यूनतम कागजी कार्रवाई।