आध्यात्मिक– हिन्दू धर्म में शंख का विशेष महत्व है। कहते हैं कि यदि आप शंख घर मे रखते हैं तो आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो जाता है और घर मे सुख समृद्वि का बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जब समुद्र मंथन हुआ था तब शंख की उत्पत्ति हुई थी। यह 14 रत्नों में से एक था। हिन्दू धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य बिना शंख के पूरा नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इसकी ध्वनि सकारात्मक होती है और इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।
जानें शंख बजाने के फायदे:-
शंख में ओकर की ध्वनि होती है। इससे घर का वातावरण सकारात्मक रहता है और रोग दोष दूर होते हैं। वहीं अगर आप शंख में गंगा जल डालकर उसका छिड़काव पूरे घर में करते हैं तो आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।