डेस्क। Agarbatti Vastu Tips In Hindi: हिंदू धर्म की बात करें तो इस धर्म में अगरबत्ती का खासा महत्व रहा है। वहीं आपको बता दें कि पूजा पाठ या फिर किसी त्योहार के समय हर घर में अगरबत्ती भी जलाई जाती है।
वहीं इसके अलावा कपूर या धूपबत्ती का भी प्रयोग किया जाता है साथ ही यह परंपरा कोई नई नहीं है ,यह सदियों से चली भी आ रही है। वहीं अक्सर लोग सोचते हैं कि अगरबत्ती जलाने से सुख शांति और वैभव भी आता है। इसलिए लोग हर दिन अगरबत्ती जलाते भी हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि हर दिन अगर बत्ती नहीं जलानी चाहिए…
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगरबत्ती को जलाने के बाद घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि इसे जलाने के बाद सुख शांति भी मिलती है। साथ ही अगरबत्ती न केवल घर को या पूजा गृह की खुशबू को बढ़ाती है, बल्कि आपके घर में शुभ कार्यों के लिए काफी हितकारी भी साबित होती है।
किस दिन न जलाएं अगरबत्ती
अक्सर यह देखा गया है कि लोग हर दिन अगर बत्ती जलाते हैं, लेकिन अगर हम शास्त्रों की तरफ जाएं तो ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार और रविवार को अगरबत्ती जलाने से घर की सुख शांति और भंग भी हो सकती है। वहीं इसके अलावा आपको परिवारिक जीवन में सामाजिक आर्थिक तौर पर भी काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। साथ ही इसलिए जब भी आप पूजा पाठ करने जाएं तो इस दिन अगर बत्ती जलाने से बचें भी।
जानिए क्या है धार्मिक मान्यता?
आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि मंगलवार और रविवार को अगरबत्ती जलाना निषेध माना गया है क्योंकि अगरबत्ती की डंडी बांस की बनी होती है और मंगलवार , रविवार को बांस नहीं जलाना चाहिए। साथ ही इन दोनों दिन बांस जलाना अशुभ माना गया है और इसलिए आप किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में जाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें वरना आपकी सुख शांति में खलल भी पड़ सकती है।