देश– दुनिया मे अमीर और गरीब के मध्य खाई बढ़ती जा रही है। अमीर और अमीर होता जा रहा है। वहीं गरीब और गरीब होता जा रहा है। दोनों के मध्य असमानताएं बढ़ती जाएंगी। वहीं अब गरीब के पक्ष में अंतरराष्ट्रीय संस्था ओक्सफै ने एक रिपोर्ट जारी की है। जो भारत के संदर्भ में सबसे बड़ा खुलासा कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक- आज जब भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। तब भी सबसे अधिक गरीब यहीं रहते हैं। भारत मे इस गरीबी के कारण 70% लोगों को स्वास्थ्य और आहार की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों को पोष्टिक आहार नहीं मिल रहा है और बीमारियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक पोष्टिक आहार न मिलने से भारत मे 1.7 करोड़ लोग अलग अलग प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत के एक फीसदी अमीरों के पास देश की 40.5 प्रतिशत से ज्यादा की संपत्ति है। भारत के 21 सबसे अमीर अरबपतियों के पास मौजूदा समय में देश के 70 करोड़ लोगों से ज्यादा दौलत है।