डेस्क। Sex ban law: दुनिया के खूबसूरत देशों में शुमार इंडोनेशिया ने सेक्स बैन कानून को लागू कर दिया है साथ ही अब शादी के बाहर सेक्स करना इस देश में अपराध बताया गया है। वहीं पर्यटकों के लिए सबसे लुभावने देश में यह कानून बाहरियों पर भी लागू है।
बता दें कानून तोड़ने वालों को एक साल के जेल की सजा का प्राविधान भी है। वहीं उनको फाइन भी भरना पड़ सकता है। साथ ही इंडोनेशिया की संसद ने इस कानून को पारित भी किया था जोकि अब लागू भी हो चुका है। वहीं इस नए कानून की वजह से यहां के पर्यटन उद्योग को काफी बड़ा झटका भी लगा है।
जानिए क्या कहता है कानून?
इंडोनेशियन संसद ने संसद में जिस नए आपराधिक कोड की स्वीकृति दी है उसके तहत अब शादी वाले पार्टनर के अलावा किसी दूसरे से सेक्स पूरी तरह से बैन भी होगा। साथ ही अगर किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसे एक साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है या जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
वहीं यह कानून स्थानीय नागरिकों के अलावा देश में आने वाले पर्यटकों पर भी लागू होगा। साथ ही पर्यटक भी अगर घूमने आते हैं तो कपल शादीशुदा हैं यह जांच भी किया जाएगा। वहीं शादीशुदा के लिए सेक्स यहां करने की परमिशन भी होगी। साथ ही अविवाहित जोड़े इस देश में एक साथ नहीं रह सकते हैं। और न ही अविवाहित कपल दूसरे देश से यहां आकर एकसाथ रह पाएंगे।