डेस्क। साल 2022 अब एक दिन में खत्म हो जाएगा। वहीं दो दिन बाद नए साल 2023 का आगमन होने वाला। ऐसे में नए साल में फ़्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों बनी हुई हैं।
दरअसल, फ़्रांस के जानें मानें भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की ज़्यादातर भविष्यवाणियां अभी तक सच भी साबित हुई हैं। साथ ही उन्होंने साल 2023 को लेकर भी कई डरावनी भविष्यवाणियां करी हैं, जिसे लेकर लोगों के मन में काफी डर और आशंका है। तो चलिए आपको बताते हैं साल 2023 से जुड़ी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के बारे में सबकुछ…
साल 2023 में होने वाला है महायुद्ध?
फ़्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2023 में महायुद्ध होने की भविष्यवाणी करी है। ऐसे एम् कुछ लोगों का मानना है कि युक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध आने वाले समय में तीसरे विश्वयुद्ध का रूप ले लेगा। बता दें नास्त्रेदमस के अनुसार, 2023 में यह युद्ध 7 महीने तक चलने वाला है वहीं जिन लोगों ने भी बुरे काम किये हैं उनकी मृत्यु भी हो जाएंगी। साथ ही अगर नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई तो देश दुनिया में हाहाकार भी मच जाएगा।
देश और दुनिया पर मंडराएगा आर्थिक संकट
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध होने से देश दुनिया में आर्थिक संकट अपना पैर पसारेगा और जिसके परिणाम स्वरूप चारों तरफ खाने को लेकर त्राहिमाम भी मचेगा।
बता दें नास्त्रेदमस ने लिखा था, “गेहूं इतना ऊंचा उठेगा कि आदमी एक दूसरे को खा जाएंगे।’ वहीं इस भविष्यवाणी को लोग यूक्रेन और रूस के युद्ध से जोड़कर देख रहें हैं। साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दुनियाभर में गेहूं की कमी भी हुई है।
इस कड़ी में नास्त्रेदमस ने लिखा है कि, ‘’शाही भवन पर आकाशीय आग बरसेगी। नास्त्रेदमस इस भविष्यवाणी के ज़रिए दुनिया के खत्म होने का इशारा भी कर रहे हैं। वहीं उनका मानना है कि आग बरसने से पूरी दुनिया खत्म हो जाएगी।