Politics – कांग्रेस नेता राहुल ने इस समय भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अब तक तीन हजार किलोमीटर चल चुकी है। वहीं आज भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश की है। दिल्ली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के इंडिया गेट से होकर गुजरेगी।
वहीं आज जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से शुरू हुई तो उनका भव्य स्वागत किया गया। लोगों का राहुल गांधी को खूब समर्थन मिल रहा है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा, कुमारी सेल्जा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल भी यात्रा में शामिल हुए।
राहुल गांधी ने यात्रा के परिपेक्ष्य में कहा, कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं। इस यात्रा के जरिए हम प्यार बांटने का प्रयास कर रहे हैं। लाखो लोगो हमारी यात्रा का हिस्सा बने हैं क्योंकि आप आदमी प्यार से जुड़ा है। हमने आरएसएस बीजेपी के लोगों से कहा कि हम आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोल रहे हैं।
वहीं कांग्रेस की ओर से ट्वीट में कहा गया, करोड़ों उम्मीद लिए कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा सैकड़ों मील का सफ़र पूरा कर देश की राजधानी दिल्ली आ रही है. तानाशाहों से सवाल पूछने, जनता के आंसुओं का हिसाब मांगने. आज भारत जोड़ो यात्रा एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी. आइए, इस सफ़र में कदम से कदम मिलाइए।