MODI GOVERNMENT: मोदी सरकार भेजेगी किसानों के खाते में 2000, जानें पूरा तरीका

Published On: February 23, 2026
Follow Us
MODI GOVERNMENT: मोदी सरकार भेजेगी किसानों के खाते में 2000, जानें पूरा तरीका

Join WhatsApp

Join Now

MODI GOVERNMENT: पीएम किसान योजना के तहत सालाना किसानों के खाते में सरकार द्वारा 6000 रूपये भेजे जाते हैं। साल में सरकार तीन किस्तों में किसानों के खाते में पैसा भेजती है। इस बार अभी तक किसानों के खाते में पैसा नहीं आया है। तो ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 24 फरवरी तक सरकार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की धनराशि भेज देगी।

PM Awas Yojana : राजस्थान में पीएम आवास योजना (PMAY-G) की बड़ी सौगात •

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों के खाते में 24 फरवरी तक आ जाएगा। क्योंकि बिगत वर्षों में सरकार ने महीने के अंत में ही किसानों के खाते में पैसा भेजा है। बता दें साल 2025 में किसानों के खाते में 24 फरवरी को किसान सम्मान निधि का पैसा आया था। वही साल 2024 में 28 और साल 2023 में 27 फरवरी में किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की क़िस्त जारी की गई थी।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि, 9 करोड़ से ज़्यादा किसानों को मिलेगा लाभ, पर ये गलतियाँ पड़ीं महंगी

कैसे चैक करे क़िस्त से जुड़ा अपडेट:

पीएम किसान योजना की अगली क़िस्त जल्द ही रिलीज होने वाली है। आप अपने क़िस्त से जुड़े अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। डीटेल चेक करने के लिए आप सबसे पहले दिए हुए लिंक को अपने गूगल क्रोम में खोल लें। इसके बाद आप बेनीफिशियर लिस्ट पर क्लिक करें। अब अपना जिला, राज्य और ब्लॉक चुनें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें। जैसे ही आप सब्मिट बटन दबाएंगे आपके सामने उन सभी किसानों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी। जिनको किसान सम्मान निधि की राशि दी गई है।

READ ALSO  Uttar Pradesh Government: मृत्यु या विकलांगता पर पाएं ₹5.25 लाख तक की वित्तीय मदद, जानें कैसे करें आवेदन

Pahalgam Terror Attack: “पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे!” – पहलगाम हमले पर बिहार से पीएम मोदी की आतंकियों और उनके आकाओं को सीधी, खुली चेतावनी

कैसे मिलेगा समय पर लाभ:

यदि आप समय पर किसान सम्मान निधि का पैसा प्राप्त करना चाहते हैं। या लम्बे समय से आपके खाते में पैसा नहीं आ रहा है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने खाते को आधार से लिंक करवाना होगा। इसके साथ ही वेबसाइट पर जाकर आ अपने केवाईसी का स्टेटस चेक कर सकते हैं और अगर आपको डिटेल में सारी चीजें समझनी हैं तो आपको emitra चैट बॉक्स में बात कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें सरकार वेबसाइट पर लाभार्थियों की पूरी सूचि वेबसाइट पर उपलब्ध करवाती है। सरकार की तरफ से किसान सम्मान निधि के तहत 9.35 करोड़ से ज्यादा किसानों को ₹18,000 करोड़ से अधिक की राशि दी गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now