डेस्क। एलन मस्क एक ऐसा नाम है जो पिछले कई महीने से लगातार सुर्खियों में है। अब चाहे ये दुनिया के सबसे व्यस्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का मालिक बनना हो या इलेक्ट्रिक कार बनाना।
एलन मस्क के पास दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब तो है। वहीं अब चिंता की बात यह है कि जल्द ही उनके सिर से यह मुकुट हटने भी वाला है, वहीं इस समय धन की दौड़ में मस्क को पीछे छोड़ने वाले बर्नार्ड अर्नोल्ड की संपत्ति तेजी से बढ़ती भी नजर आ रही है।
जानिए क्या कहती है रिपोर्ट?
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स की हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले कुछ समय में मस्क की संपत्ति में मामूली कमी भी आई है। वहीं खबर लिखे जाने तक मस्क की नेटवर्थ 191.2 अरब डॉलर की थी। साथ ही बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 179.8 अरब डॉलर की है। दोनों की नेटवर्थ में सिर्फ 11 अरब डॉलर का ही अंतर है। एक तरफ बर्नार्ड की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, तो दूसरी ओर पिछले दिनों शेयरों में गिरावट की वजह से मस्क की संपत्ति में 200 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन देने से सीधे किया इनकार
पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट की माने तो, मस्क की नई कंपनी ट्विटर के टॉप एडवरटाइजर ने विज्ञापन देने से साफ इनकार भी कर दिया है। कुछ विशेषज्ञ यह कह रहे हैं कि इससे मस्क की संपत्ति पर भी काफ़ी असर पड़ सकता है। इसी के साथ अगर एलोन मस्क को फिर से ऐसा ही झटका लगा तो अर्नाल्ट संपत्ति के मामले में उनसे आगे निकलने में कामियाब हो सकते हैं।
दोनों में सिर्फ 17.8 अरब डॉलर का अंतर ही बचा है
सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी हैं। फिलहाल के लिए उनकी संपत्ति 134 अरब डॉलर की संपत्ति वाले जेफ बेजोस से भी ज्यादा है। चौथे पायदान पर जेफ बेजोस की नेटवर्थ 116.8 अरब डॉलर के करीब दर्ज की गई है। दोनों के बीच में अंतर केवल 17.8 अरब डॉलर का है।