जानकारी– देश मे रिच लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा जारी है। लेकिन इस सबके बीच एक खबर यह भी आ रही के अब अरबपति अपना देश छोड़कर बाहर जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के 88,000 हाई-नेटवर्थ वाले लोग दूसरे देश मे जाकर निवास कर रहे हैं।
वही अब तक भारत के 23 हजार अमीर भारत छोड़कर अन्य देश में जा बसे हैं। आज दशा यह है कि भारत उन तीन देशों की लिस्ट मे शामिल हो गया है जहां के अमीर सबसे अधिक पलायन कर रहे हैं।
इस लिस्ट में पहला स्थान रूस का दूसरा चीन का और तीसरा भारत का आता है। वही इन दोशों के अरबपति जिन नए देशों में अपना ठिकाना बना रहे हैं वह देश संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर हैं। वही अगर हम भारत मे वर्तमान में रहने वाले अरबपति की बात करें तो यहां 3.57 लाख अरबपति रहते हैं। इस संख्या में साल 2031 तक 80 फीसदी इजाफा होगा।