Yogi Adityanath Bengal Violence: “लातों के भूत बातों से नहीं मानते!” बंगाल हिंसा पर गरजे CM योगी, ममता को सुनाई खरी-खरी – ‘दंगाइयों का इलाज सिर्फ डंडा’

Published On: April 15, 2025
Follow Us
Yogi Adityanath Bengal Violence

Join WhatsApp

Join Now

Yogi Adityanath Bengal Violence: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोला है। हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे और साफ शब्दों में कहा कि ममता बनर्जी दंगाइयों को “शांतिदूत” कहती हैं, लेकिन ऐसे लोगों का इलाज बातों से नहीं, बल्कि ‘डंडे’ से ही होता है।

‘जिसे बांग्लादेश पसंद, वहीं चला जाए!’

हरदोई जिले के रुइया गढ़ी में अमर सेनानी राजा नरपति सिंह के विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने बंगाल के हालातों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “बंगाल में पूरा मुर्शिदाबाद एक सप्ताह से जल रहा है… बंगाल जल रहा है और मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अगर कुछ लोग बांग्लादेश का समर्थन करते हैं तो उन्हें वहीं जाना चाहिए था।” योगी ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही केंद्रीय बलों ने वहां सुरक्षा व्यवस्था संभाली है।

‘दंगाइयों का उपचार डंडा ही है’

सीएम योगी ने कानून व्यवस्था पर अपने कड़े रुख को दोहराते हुए कहा, “दंगाइयों का उपचार डंडा ही है, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते।” उन्होंने इशारों में यूपी मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां माफिया से जो जमीन खाली कराई जा रही है, उस पर गरीबों के लिए हॉस्पिटल बनाए जाएंगे।

‘नया भारत, मजबूत भारत’

अपने संबोधन के अंत में सीएम योगी ने बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान पर विश्वास जताने की बात कही और कहा, “हम सबको बाबा साहब आम्बेडकर के संविधान पर विश्वास करना है। यह नया भारत है और 2047 में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। सीएम योगी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल वक्फ कानून संशोधन के विरोध में हुई हिंसा से जूझ रहा है। उनके इस बयान ने निश्चित रूप से सियासी पारा चढ़ा दिया है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

UP Smart Meter Rules: यूपी में जीरो बैलेंस पर भी नहीं कटेगी बिजली, जानें योगी सरकार का नया नियम

UP Smart Meter Rules: यूपी में जीरो बैलेंस पर भी नहीं कटेगी बिजली, जानें योगी सरकार का नया नियम

April 24, 2026
Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फूंका बदलाव का शंखनाद, उत्तर भारत के किसानों के लिए जगी नई उम्मीद

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फूंका बदलाव का शंखनाद, उत्तर भारत के किसानों के लिए जगी नई उम्मीद

April 24, 2026
UP Assembly Election 2027: अखिलेश यादव ने खोला सरकार का बड़ा 'राज', 2027 के लिए कर दिया ऐसा ऐलान कि मच गया हड़कंप

UP Assembly Election 2027: अखिलेश यादव ने खोला सरकार का बड़ा ‘राज’, 2027 के लिए कर दिया ऐसा ऐलान कि मच गया हड़कंप

April 21, 2026
Akhilesh Yadav Strategy: अखिलेश यादव ने किसानों के लिए बिछाया ऐसा जाल कि विरोधियों की उड़ गई नींद

Akhilesh Yadav Strategy: अखिलेश यादव ने किसानों के लिए बिछाया ऐसा जाल कि विरोधियों की उड़ गई नींद

April 21, 2026
UP Panchayat Chunav: उम्मीदवारों को लगा तगड़ा झटका, निर्वाचन आयोग के इस एक पत्र ने बदली चुनाव की तारीख, अब जून के बाद ही होगा फैसला?

UP Panchayat Chunav: उम्मीदवारों को लगा तगड़ा झटका, निर्वाचन आयोग के इस एक पत्र ने बदली चुनाव की तारीख, अब जून के बाद ही होगा फैसला?

April 20, 2026
यूपी में होगी नौकरियों की बारिश, विदेश से आया 2.5 लाख करोड़ का निवेश।

यूपी में होगी नौकरियों की बारिश, विदेश से आया 2.5 लाख करोड़ का निवेश। •

February 28, 2026