देश– महाराष्ट्र सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।
कृष्ण कुमार की मौत के बाद कांग्रेस की ओर से बयान जारी कर कहा गया, वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमीन पर गिर गए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कांग्रेस नेता की मौत पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।
कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा। pic.twitter.com/VvC1O5ZJfh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2022