डेस्क। इस धरती पर जिसने भी जन्म लिया है उसकी मृत्यु होना भी निश्चित हैं। वहीं ये बात हम सब जानते और समझते हैं पर बावजूद इसके किसी अपने की मृत्यु पर हमें बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता है और हम कई दिन तक शोक में भी डूबे हुए रहते हैं।
ऐसा भी माना जाता है कि जिस दिन किसी जीव या इंसान का जन्म होता है उसी दिन से यमराज उसके पीछे लग जाते हैं और उसके बाद मौत का समय आने पर इस दुनिया से उसे अपने साथ लेकर चले भी जाते हैं। इसके साथ ही मृत्यु के बाद का सफर कैसा होता होगा इसके बारे में कोई नहीं जानता पर इसे लेकर दुनिया भर में कई मान्यताएं भी प्रचलित हैं।
इतना ही नहीं मृत्यु के बाद पीछे जो रह गया है उस का क्या होगा या यू कहें कि मरने वाले व्यक्ति की चीजों का क्या होगा, इसके पीछे भी कई धारणाएं और मान्यताएं हमें देखने को मिलती है।
आपके ज्यादातर परिजन अपने प्रिय के मरने के बाद उनकी चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं तो कुछ लोग इन्हें नष्ट भी कर देते हैं। पर असल में इन चीजों का क्या करना चाहिए ये कोई नहीं जानता। वहीं आज हम आपको ऐसी ही तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल भूलकर भी आपको नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण के मुताबिक, मृत व्यक्ति की तीन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए वर्ना बहुत अनिष्ट हो सकता हैं।
मृत व्यक्ति के वस्त्र
गरुड़ पुराण के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए बता दें मृत व्यक्ति के वस्त्रों का भूलकर भी अपने शरीर पर धारण नहीं करना चाहिए। वहीं अगर आप मरे हुए व्यक्ति के कपड़े पहनते हैं तो उसकी आत्मा आपके शरीर के साथ जुड़ जाती है और ऐसा करने से मृत व्यक्ति की यादें आपको सताने लगती है। वहीं आप मृत व्यक्ति के कपड़ों को याद के तौर पर अपने पास भी रख सकते हैं। वहीं सबसे बेहतर होगा कि आप उनके वस्त्रों को किसी नदी में प्रवाहित कर दें।
मृत व्यक्ति के गहने
मान्यता है कि मृतक व्यक्ति की आत्मा का आभूषण के प्रति लगाव अपने कपड़ों से ज्यादा ही होता है। वहीं गरुड़ पुराण के मुताबिक जो भी व्यक्ति उनकी मृत्यु के पश्चात उनके गहनों को पहनता है या फिर आभूषणों का उपयोग करता है तो ऐसे में उस मृत परिजन की ऊर्जा उस व्यक्ति के साथ में जुड़ जाती है। वहीं जिस कारण से उसे शारीरिक व मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
इसी कारण से मृतक व्यक्ति के गहनों को पहनना नहीं चाहिए। वहीं आप इन गहनों को घर में संभाल कर रख सकते हैं या फिर इन गहनों को नए तरीके से बनवाकर भी पहन सकते हैं। लेकिन इन्हें उसी अवस्था में नहीं पहनना चाहिए।
वहीं अगर मृत व्यक्ति के मरने से पहले आपको अपने गहने भेंट में दिए है तो आप इन्हें पहन सकते हैं लेकिन अगर मृत परिजन ने गहनों को संभाल कर रखा हुआ था। जिससे उनका बहुत अधिक लगाव था तो इसे भूलकर भी पहनने की गलती मत करें।
मृत व्यक्ति की घड़ी
किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी घड़ी में उसकी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा बसी हुई होती है और जो भी व्यक्ति मृत व्यक्ति की घड़ी को पहनता है उस पर इन ऊर्जा का नकारात्मक प्रभाव जरुर पड़ता है। और वो मृत परिजन व्यक्ति के सपनों में बार बार आकर उसे कष्ट भी देते हैं। आप मरे हुए व्यक्ति की घड़ी का भूलकर भी इस्तेमाल न करें।