देश- आज यानी 31 अक्टूबर के दिन देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी। आज के दिन की सुबह इंदिरा गांधी के लिए काल बनकर आई थी। 31 अक्टूबर 1984 का सूरज उगा और अंगरक्षकों ने उनकी मौत की योजना बना ली और इंदिरा गांधी की हत्या कर दी।
इंदिरा गांधी सिर्फ देश की महिला प्रधानमंत्री नही थी। बल्कि वह देश की एक सशक्त महिला थी। उन्होंने देश हित के लिए काम किया और वह स्वयं को एक जमीनी नेता मानती थी। इंदिरा गांधी कभी बाहर से राजनीति नही करती थी वह तो गांव गांव घूम कर लोगो के दिल मे अपनी जगह बनाती थी।
इंदिरा गांधी की जिस दिन हत्या हुई। उस दिन पूरा भारत दलह उठा। 31 अक्टूबर 1984 को भारत मे शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगो को बड़ा धक्का लगा और सभी मौन थे। क्योंकि सभी को यह पता चल गया था अब उन्होंने अपना लीडर खो दिया है और अब देश की बागडोर कैसे हाथों में होगी इसका कोई अंदाजा नही। क्योंकि इंदिरा गांधी राजनेता से अधिक जन नेता थी। उन्हें जनता का साथ ही नही प्रेम भी मिला था।
जाने 31 अक्टूबर की मुख्य घटनाएं-
1875 : वल्लभभाई पटेल का जन्म.
1920 : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का शुरूआती सत्र बम्बई में आयोजित.
1941 : लगभग 15 वर्ष की मेहनत के बाद दक्षिण डेकोटा की ब्लैक हिल्स में माउंट रेशमोर नेशनल म्यूजियम का काम पूरा हुआ, जहां पहाड़ियों पर अमेरिका के चार राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थिओडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरे तराशे गए.
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया.
1968 : अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया.
1984 : भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के हाथों हत्या.
1992 : लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या का ऐलान किया गया। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया.
2003: मलेशिया में महातिर युग का अंत। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 22 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ा.
2006 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति पी डब्ल्यू बोथा का 90 वर्ष की आयु में निधन