देश– कल गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर पुल टूट गया और हादसे में 141 लोगो की मौत हो गई। अभी बचाव कार्य जारी है। वही घयाल लोगो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगो की हालत काफी गम्भीर है अभी मौत के आंकड़े में इजाफा देंखने को मिल सकता है।
वही अब इस पुल के टूटने के पीछे की कड़ी को सुलझाया जा रहा है। गुजरात प्रशासन ने कहा है पहले लोगो को बचाया जाए और उसके बाद इसकी जांच बारीकी से हो की आखिर इतनी बड़ी घटना हुई कैसे। क्या यह वास्तव में हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश है।
क्योंकि प्रशासन यह आशंका जता रहा है कि यह एक सोची समझी साजिश है। एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में कुछ लड़के पुल के तार पर जोर जोर से लात मार रहे हैं। वही प्रशासन ने यह भी कहा है कि इससे पहले क्या पुल पर एक साथ इतने लोग चढ़े या कल यह पहली दफा हुआ है। क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक या अन्य साजिश है।
Yesterday, in a video, hundreds of people were seen on the bridge, jumping and running on it. The cable bridge was seen swaying vigorously. Today, it came crashing down, says Media Reports#Gujarat #Morbi #MorbiBridgeCollapse #MorbiBridge https://t.co/yIHxBnAZs6
— M. Nuruddin (@nuristan97) October 30, 2022
हालाकि अब इस गुत्थी को सुलझाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है कि यह पुल आखिर टूट कैसे ओर इसके पीछे की मूल वजह क्या रही है। पुलिस जांच में जुटी है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।