डेस्क। Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai: Vishnu Deo Sai Oath Taking Ceremony: भाजपा नेतृत्व के लंबे मंथन के बाद छत्तीसगढ़ को आखिरकार एक नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बता दें 3 दिसंबर रविवार को मतगणना पूरी होने के बाद यह तय हो गया था कि सरकार बीजेपी बनाने जा रही है।
पार्टी को सीएम घोषित करने में पूरे एक हफ्ते का समय लग गया और अब विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ की कमान सौंप दी गई है। इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया है कि राज्य का चहुंओर से जल्द ही विकास किया जाएगा।
Vishnu Deo Sai Oath Taking Ceremony: इस तारीख को साय लेंगे शपथ
पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। विष्णुदेव साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जा चुका है।
Decoding the Mystery Behind the Wealth Surge – Dheeraj Prasad Sahu
विष्णुदेव साय के साथ दो उप मुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे, जिसमें वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
Vishnu Deo Sai Oath Taking Ceremony: पीएम मोदी भी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाएंगे वहीं इस कार्यक्रम में कितने मंत्री शपथ लेंगे, इसको लेकर अभी तस्वीर साफ़ नहीं हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं।
इसी के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है। रमन सिंह 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे थे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भीं हैं। विष्णुदेव साय पूर्व सीएम रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं और उन्होंने ही विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम को प्रस्तावित किया था।
जीत के बाद क्या बोले विष्णु देव साय
विष्णु देव साय ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा कि वो एबीपी न्यूज के दर्शकों को धन्यवाद देना चाहते हैं। साय ने ये भी बताया कि लगातार कई साल से बीजेपी का आशीर्वाद उन पर बना हुआ है। वो कहते हैं मुख्यमंत्री का पद चुनौतीपूर्ण है और राज्य का विकास करते समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, उन्होंने पूरा विश्वास दिलाया है कि अब डबल इंजन की सरकार होने की वजह से हर चुनौती का समाधान होगा।