डेस्क। Chanakya Niti:घर की महिलाएं ही घर की लक्ष्मी भी मानी जाती हैं। जिन घरों में महिलाएं नियम धर्म से रहती हैं, तो उनके घर में कभी भी दरिद्रता वास नहीं करती। किसी को अपना जीवनसाथी चुनने से पहले बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत नुकसान झेलना पड़ेगा और सारे रिश्ते बिगड़ जाएंगे।
आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसी लड़कियां हैं जिन से शादी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। और यह आपके घर को पूरी तरह से बर्बाद भी कर देंगी।
अच्छे संस्कार और गुण न होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी लड़कियों से कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए जिनके अंदर संस्कार और अच्छे संस्कार नहीं हो वहीं लड़कियों के अंदर यह चीजें जरूर देखनी चाहिए कि उसके उठने बैठने बोलने का कैसा तरीका है।
धर्म कर्म पर विश्वास न करने वाली
जो लड़कियां धर्म कर्म पर विश्वास नहीं करती उनसे कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए और जिन लड़कियों में अपने धर्म और कर्म को लेकर ज्ञान नहीं होता है ऐसी लड़कियां अक्सर घरों में फूट ही डाल देती हैं। लड़कियों के अंदर ऐसे संस्कार जरुर से देखने चाहिए।
प्रेशर में शादी करने वाली लड़की
जो लड़की अपने माता-पिता के प्रेशर में आकर शादी कर रही हो उससे कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसी लड़कियों से घर और रिश्ते संभालने की उम्मीद रखना बहुत ही जोखिम भरा होने वाला है। वह कभी किसी को सम्मान भी नहीं दे सकती है।
गुस्सैल मिजाज की लड़की
आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी लड़कियों से कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए जो खुशमिजाज की नहीं होती है। गुस्सैल मिजाज की लड़कियां खुद के बोलने पर कंट्रोल नहीं करती इसके कारण घर में कलह पैदा होने की संभावना भी बनी रहती है। हमेशा ऐसी लड़कियों को ही चुने जो शांत स्वभाव की भी हो।