धर्म– सामुद्रिक शास्त्र व्यक्ति के शरीर की बनावट और उसपर बने निशानों के बारे में बताता है। इसके अनुसार अगर किसी व्यक्ति के शरीर पर तिल है तो उसका एक अर्थ है। अगर किसी का अंगूठा सामान्य लोगो से अलग है तो वह कुछ संकेत देता है। व्यक्ति का पूरा व्यक्त्वि उसके शरीर के आकार से समझा जा सकता है।
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि एक व्यक्ति के शरीर की बनावट उसके व्यवहार और उसके भविष्य का बोध करवाती है। वही आज हम बताने जा रहे हैं आपकी भौहों के बारे में जो न सिर्फ आपके जीवन का आकलन करती है। अपितु यह भी बता देती है कि आपका व्यवहार कैसा है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की भौह आपस मे जुड़ी हुई है तो यह व्यक्ति बड़े चतुर स्वभाव के होते हैं। इन्हें अगर कुछ दिखाई देता है तो अपना स्वार्थ। यह हर किसी से अपने स्वार्थ हेतु जुड़ते हैं। इनके जीवन का एक मात्र उद्देश्य अपने लिए जीना और धन अर्जित करना होता है।
वही अगर किसी व्यक्ति की भौहें काले रंग की होती है तो यह लोग किस्मत वाले होते हैं। इन लोगो के पास कभी भी धन की कमी नही होती है। यह लोग पैसे वाले होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने का विचार करते रहते हैं। इन लोगो का उद्देश्य स्पष्ट होता है। इन्हें सफलता को जीतने की ललक होती है।
वही अगर किसी व्यक्ति की भौहें टेडी मेडी बनी हुई है तो उनका स्वभाव बड़ा ओछा होता है। यह किसी के नही होते। लोग इनसे दूर रहना पसंद करते हैं। इनके पास न तो पैसा होता है और न ही सब्र। यह लोग हर छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं और इनके मित्र कभी भी इनका साथ नही देते। कई लोग ऐसे लोगो को धोखेबाज भी कहते हैं।